इरफान खान के बेटे होने का नहीं मिला बाबिल को फायदा, फिल्मों में काम पाने के लिए दे रहे हैं ऑडिशन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 27, 2022, 12:48 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल जल्द बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। उनकी फिल्म Qala नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बाबिल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने पिता के नाम इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिए हैं और कई में रिजेक्ट हो चुके है।

इरफान खान (Irrfan Khan) के बेटे बाबिल (Babil) अपनी अपकमिंग फिल्म Qala से डेब्यू करेंगे। आज के समय में जहां स्टार किड्स को सीधा फिल्मों में एंट्री मिल जाती है और उन पर नेप्टोजिम का आरोप लगता है। जबकि बाबिल को कोई ऐसा मौका नहीं मिला। उन्होंने सबसे अलग रहा चुनी।बाबिल ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी जर्नी और पिता इरफान के बारे में बात की। एक्टर ने कहा कि लोगों को मेरी फिल्म Qala से काफी उम्मीदें है। इस फिल्म का निर्देशन अनविता दत्त गुप्तन ने किया है। फिल्म में बाबिल के साथ तृप्ति ड्रिमी, स्वास्तिका मुखर्जी हैं। फिल्म में 1940 के भारत को दिखाया गया है।

irrfan khan and babil khan

irrfan khan and babil khan (credit pic: instagram)

बाबिल ने कहा कि मैंने अपने काम को हमेशा उस लेगेसी के साथ जोड़कर देखा है। मैं हमेशा हर काम में अपना बेस्ट देना चाहता हूं। हमने इसके लिए दो साल पहले शॉट किया था। एक अभिनेता के रूप में मैंने खुद को ग्रो करते हुए देखा है, इसीलिए मैं हमेशा सोचता हूं कि ये करना चाहिए या फिर ये हो सकता है। लेकिन मैं ये भी मानता हूं आप जो भी आर्ट फॉलो करते हैं उसकी अपनी एक जर्नी होती है और इस दौरान आपको अपने इगो नहीं लाना चाहिए।

End of Feed