Ira Khan-Nupur Shikhare Honeymoon: बॉलीवुड कलाकार आमिर खान (Aamir Khan) ने बीते दिनों अपनी बेटी आयरा खान की धूमधाम से की थी। आयरा खान (Ira Khan) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ घर बसाने का फैसला किया था, जिसमें उन्हें पिता आमिर खान का पूरा साथ मिला। आमिर खान ने राजस्थान में अपनी बेटी की शादी रखी थी, जिसके बाद उन्होंने मुंबई में अपने फिल्मी दोस्तों को रिसेप्शन में बुलाया था। आयरा खान के रिसेप्शन में फिल्मी हस्तियों के साथ-साथ भारत के जाने-माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी अपनी फैमिली के साथ पहुंचे थे।
Ira Khan-Nupur Shikhare Honeymoon
आयरा खान ने शादी के तुरंत बाद ही हनीमून पर जाने का फैसला लिया और यादगार पल बिताने के लिए बाली पहुंच गई। आयरा खान ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को बताया है कि वो अपने पति नुपुर शिखरे के साथ बाली में खुशनुमा पल बिता रही हैं। आयरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और नुपुर की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। आप आयरा खान की फोटोज नीचे देख सकते हैं:
कैसे शुरू हुई आयरा और नुपुर की प्रेम कहानी
बताते चलें कि आमिर खान की बेटी आयरा और नुपुर शिखरे की प्रेम कहानी की शुरुआत जिम से हुई थी। जहां आयरा खान जिम करने के लिए पहुंची थीं, वहां नुपुर शिखरे जिम करते थे। जिम में वर्कआउट के दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर ये रनिंग पर भी साथ जाने लगे। वर्कआउट बडीज से आयरा और नुपुर कब गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बन गए इन्हें पता ही नहीं चला। कुछ वक्त डेट करने के बाद आयरा और नुपुर ने 2024 में शादी करने का फैसला ले लिया।
