Ira Khan Wedding : आमिर खान( Aamir Khan) की लाड़ली बेटी ईरा खान( Ira Khan) जल्द ही शादी करने वाली हैं। शादी में महज एक हफ्ता बचा है अब घर में शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। पूरा परिवार एक साथ खाने की टेबल पर बैठा नजर आया। इसकी तस्वीरें ईरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है और लिखा है शादी के त्योहार शुरू। आइए ईरा खान की इन तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की लाड़ली 3 जनवरी 2024 को अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे ( Nupur Shikhare) संग शादी करने वाली हैं। जहां शादी को महज एक हफ्ता बचा है वहीं ईरा के घर पर फंक्शन की शुरुआत हो गई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें खान और शिखरे परिवार एक साथ खाना खाता हुआ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में आमिर खान की एक्स पत्नी किरण राव अपने बेटे के साथ दिखाई दे रही है। साझा किए गए वीडियो में कई मेहमान डाइनिंग टेबल के आसपास बैठे हुए और महाराष्ट्रीयन व्यंजनों का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव की भी झलक मिलती है, उनके बगल में बेटे आजाद राव खान बैठे हैं। वीडियो में इरा कहती नजर आ रही हैं, ''हे भगवान, किसी महाराष्ट्रियन से शादी कर लो और केलवन ले लो। यह कितना मजेदार है?”
इस बीच, इरा द्वारा साझा की गई एक और तस्वीर में वह एक दोस्त के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। वह सुनहरे रंग के सीक्विन वाले ब्लाउज के साथ लाल साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उनके माथे पर बिंदी है और उन्होंने झुमके पहने हुए हैं। इस के अलावा उनकी दोस्त अभिनेत्री मिथिला पालकर भी समारोह में मौजूद रही । उन्होंने इरा और नुपुर के साथ दो तस्वीरें पोस्ट कीं हैं।
