IPL 2025 के मंच पर शाहरुख खान ने किया विराट कोहली संग डांस, पठान के गाने पर जमकर थिरकाए पैर

Shah Rukh Khan-Virat Kohli Dance: क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा मुकाबला आईपीएल 2025 (IPL 2025) का आरंभ आज से हो गया है। ऐसे में इस ओपनिंग को चार चांद शाहरुख खान और विराट कोहली ने डांस करते हुए लगाए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए विराट और शाहरुख खान पठान गाने पर डांस।

Shah Rukh Khan-Virat Kohli Dance: आज 22 मार्च को आईपीएल 2025 के मुकाबले शुरू हो गए हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टार्स लीग की ओपनिंग में चार चांद लगाने पहुंचे जिसमें से किंग खान शाहरुख ने भी एंट्री ली। अपने हीरो वाले अंदाज से शाहरुख खान ने आईपीएल की ओपनिंग में तड़का लगाया। हर कोई मानो शाहरुख खान को देखता ही रह गया। इस ओपनिंग फंक्शन में एक डांस ने सभी का दिल जीता वो था विराट कोहली और शाहरुख खान का। सोशल मीडिया पर आईपीएल 2025 की ओपनिंग का वीडियो सामने आया है जिसमें विराट शाहरुख खान संग डांस करते हुए नजर आए।

Shah Rukh Khan-Virat Kohli Dance

आईपीएल 2025 (IPL 2025) का आगाज शाहरुख खान ने अपने बेबाक अंदाज से किया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखने को मिला की क्रिकेटर विराट कोहली और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस कर रहे हैं। दरअसल शाहरुख खान विराट कोहली (Virat Kohli) से दरख्वास्त करते हुए कहते है कि प्लीज मेरे पठान वाले गाने पर एक डांस स्टेप करते हुए दिखा दो।' ऐसे में विराट शाहरुख को ना नहीं कर पाए और दोनों ने पठान का आइकानिक स्टेप कर झूम उठे। दोनों को डांस करता देख जनता भी स्टेडियम में जमकर नाचने लगी।

End of Feed