IPL Opening Ceremony 2024: इंडियन प्रीमियर लीड के 17वें सीजन का आगाज कल 22 मार्च 2024 से होने वाला है।भारत के त्योहार कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग का बज सोशल मीडिया पर साफ नजर आ रहा है। आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में इस बार भी बॉलीवुड स्टार्स एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाले हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) समेत कई स्टार्स की परफॉर्मेंस नजर आने वाली है। अक्षय और टाइगर अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chhote Miyan) को प्रमोट करते हुए नजर आने वाले हैं।
IPL Opening Ceremony 2024: these bollywood celebs to perform
यह भी पढ़ें- Salman Khan की Karan Johar संग एक्शन फिल्म 'The Bull' नहीं हुई बंद, इस महीने से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
ये सिंगर भी करेंगे ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म
इसी के साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ऑस्कर विजेता ए. आर. रहमान (A. R. Rahman) और मशहूर सिंगर सोनू निगम भी परफॉर्म करने वाले हैं। इन स्टार्स की परफॉर्मेंस के बाद ही आईपीएल 2024 (IPL 2024) का आगाज होने वाला है। आइए बॉलीवुड से नजर आने वाले परफॉर्मर्स की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।
CSK vs RCB के मैच से पहले परफॉर्म करेंगे बॉलीवुड स्टार्स
22 मार्च 2024 को आईपीएल की शुरुआत होने वाली है, 17वें सीजन का पहला मुकाबला ही चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाना है। यानी एम. एस. धोनी और विराट कोहली की टीमें आमने सामने होने वाली हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सोनू निगम और ए.आर. रहमान ही ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं। हालांकि इस पर आधिकारिक जानकारी IPL के आधिकारिक हैंडल ने पहले ही दे दी है। फैंस आईपीएल के इस नए सीजन के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
