IPL 2024 में पति Virat Kohli को सपोर्ट करने इंडिया आएगी Anushka Sharma! अकाय के जन्म के डेढ़ महीने बाद होगा एक्ट्रेस का दीदार

Anushka Sharma in IPL 2024: एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अनुष्का अपने बेटे के जन्म के बाद आरसीबी मैच के दौरान अपनी पहली उपस्थिति दर्ज करा सकती हैं। सूत्रों की मानें तो अनुष्का आईपीएल 2024 के आरसीबी मैच में भाग ले सकती हैं।

Anushka Sharma in IPL 2024: कल शुक्रवार से आईपीएल 2024 की शुरुआत हो गई है। सबसे पहला मैच चेन्नई और बेंगलुरु के बीच हुआ। मैच तो काफी दिलचस्प था लेकिन फैंस ने अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) को काफी मिस किया। जोकि हर बार अपनी पति और क्रिकेटर विराट कोह( Virat Kohli) को सपोर्ट करने जरूर आती थी। ऐसा बहुत कम हुआ है जब अनुष्का ने विराट के किसी मैच में उन्हें चीयर न किया हो। कल के मैच में तो वह नजर नहीं आई लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि वह जल्द ही भारत आ सकती हैं और मैच में भी नजर आ सकती है।

Anushka Sharma in IPL 2024

अभिनेत्री ने पिछले महीने अपने बेटे अकाय कोहली( Akaay Kohli) का स्वागत किया और यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि अनुष्का अपने बच्चों के साथ घर पर अधिक समय बिता रही हैं। हालांकि, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अनुष्का अपने बेटे के जन्म के बाद आरसीबी मैच के दौरान अपनी पहली उपस्थिति दर्ज करा सकती हैं। सूत्रों की मानें तो अनुष्का आईपीएल 2024 के आरसीबी मैच में भाग ले सकती हैं। “अनुष्का आईपीएल मैचों के दौरान भारत वापस आने की योजना बना सकती हैं, अनुष्का जो कि विराट की सबसे मजबूत समर्थक रही हैं, वह आईपीएल मैचों में से किसी एक में उन्हें चीयर करने के लिए आ सकती हैं, क्योंकि आज तक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि अनुष्का ने पति विराट के किसी भी मैच में भाग नहीं लिया हो। तो स्वाभाविक रूप से इस बार भी आप उसे देख पाएंगे।

End of Feed