Kangana Ranaut Post on Women's Day: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ( Kangana Ranaut) ने आज महिला दिवस के मौके पर सबको बधाई दी है। अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि आज की महिला को कैसा होना चाहिए। यही नहीं उन्होंने कुछ ऐसी बातें भी बोली हैं जो हर महिला को अपने जीवन में उतारनी चाहिए। अभिनेत्री और नेता कंगना रनौत की पोस्ट को पसंद किया जा रहा है और खूब शेयर भी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कंगना ने क्या लिखा है
आज पूरे विश्व में महिला दिवस( International Women's Day 2025) धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई अपने अंदाज में महिलाओं को इस दिन की बधाई दे रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के स्टार्स तक हर कोई महिलाओं को इस खास दिन पर विश भेज रहा है। इसी बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी महिलाओं के लिए पोस्ट किया है। अपने एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि: "इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को मेरा संदेश है, किसी को भी आपको यह समझाने न दें कि आपको पुरुषों के जूते में फिट होना चाहिए या अन्य महिलाओं के साथ कंपीटीशन करना चाहिए। नहीं। आपको किसी और की तरह बनने की जरूरत नहीं है, आपके अंदर एक शक्ति है जो प्रकट होने और मुक्त होने का इंतजार कर रही है। बस उस पर ध्यान केंद्रित करें, दयालु बनें, जिज्ञासु बनें, खुद से ज़्यादा बनें, एक महिला की तरह बनें।
याद रखें कि इस दुनिया में हर कोई एक महिला का प्यार और दया पाने की उम्मीद कर रहा है, याद रखें कि जब आप एक बच्चे थे, तब आपको बस अपनी माँ की जरूरत थी, वैसे ही बने और अधिक प्यार करें, और अधिक दें, बस एक महिला की तरह बनें। आप एक देवी हैं, हर किसी को आपकी ज़रूरत है और आप पर्याप्त से अधिक हैं, आप सब कुछ हैं
