Aamir Khan Shares Andaz Apna Apna Memory: आमिर खान( Aamir Khan) -सलमान खान( Salman Khan) , करिश्मा कपूर( Karishma Kapoor) और रवीना टंडन ( Raveena Tandon) की कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद भी यह फिल्म कल्ट क्लासिक बनकर फैंस के दिल पर राज करती है। क्या आपको पता है फिल्म की शूटिंग के समय दोनों एक्ट्रेस की आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती थी। हाल ही में आमिर खान ने वह किस्सा बताया जब फिल्म के सेट पर करिश्मा और रवीना एक-दूसरे को नजरअंदाज करती थी।
हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान आमिर खान ने फिल्म अंदाज अपना-अपना का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म सेट पर करिश्मा कपूर( Karishma Kapoor) और रवीना टंडन( Raveena Tandon) के बीच बिल्कुल भी नहीं बनती थी। दोनों एक-दूसरे के साथ शूट करने से मना कर देती थी। यह फिल्म निर्माता से लेकर पूरी टीम के लिए मुश्किल भरा समय था। आमिर ने कहा, हमने बहुत अच्छा समय बिताया। साथ ही, यह कहना होगा कि यह एक कठिन समय भी था क्योंकि केवल मैं ही ऐसा अभिनेता था जो समय पर आता था। करिश्मा आती थी तो रवीना चली जाती थी। बहुत मुश्किल से वह फिल्म बनी थी।
पता नहीं मुझे ये कहना चाहिए या नहीं। उस समय रवीना और करिश्मा का अनबन चल रही थी। मैं सोचता था कि ये फिल्म कैसे खत्म होगी। एक साथ लोग शूट नहीं कर पा रहे थे। लेकिन मुझे उस फिल्म पर पूरा भरोसा था, क्योंकि वो बहुत ही अजीब और पागलपन भरी थी। उस समय सलमान और मैं अपने पीक पर थे। लेकिन फिल्म एक हफ्ते भी नहीं चली मैं हैरान था, क्योंकि मुझे लगा था कि ये एक बेहतरीन फिल्म है। लेकिन अब मुझे लगता है कि ये होम एंटरटेनमेंट की नंबर वन फिल्म है। हर पीढ़ी ने इसे देखा है, हर पीढ़ी इसे देखना चाहती है।
