Indian Pickleball League 2025: नुसरत भरूचा ने बढ़ाया टूर्नामेंट का जलवा, ट्रॉफी संग कराया फोटोशूट

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 7, 2025, 10:32 AM IST

Indian Pickleball League 2025: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) ने इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 में शिरकत कर धमाल मचा दिया। दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में टाइम्स ग्रुप के MD विनीत जैन ने उनका स्वागत किया। नुसरत ने प्रैक्टिस मैच खेला और ट्रॉफी के साथ फोटोज भी क्लिक करवाए।

Indian Pickleball League 2025: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 (Indian Pickleball League 2025) में हिस्सा लेकर इस इवेंट की चमक को और बढ़ा दिया। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में नुसरत का स्वागत टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन (Vineet Jain) ने खुद किया।

Indian Pickleball League 2025 Nushrratt Bharuccha

Nushrratt Bharuccha With Indian Pickleball League 2025 Trophy

शनिवार को हुए इस खास इवेंट में नुसरत ने न सिर्फ शिरकत की, बल्कि प्रैक्टिस मैच भी खेला और अपनी फिटनेस व स्पोर्ट्स स्पिरिट का शानदार प्रदर्शन किया। विनीत जैन भी कोर्ट पर और कोर्ट के बाहर पूरी उत्साह के साथ खेल का लुत्फ उठाते नजर आए। इसके बाद नुसरत भरूचा और विनीत जैन ने इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 की शानदार ट्रॉफी के साथ कई यादगार फोटोज भी क्लिक करवाईं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

End of Feed