IFFM Awards: मेलबर्न में आयोजित 17वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 के विजेताओं का ऐलान कर दिया गया है। इस साल के अवॉर्ड्स में इंडिया और इंडियन कॉन्टिनेंट सबकी कई शानदार फिल्मों, कलाकारों और फिल्मकारों को सम्मानित किया गया। अवॉर्ड समारोह में भारतीय सिनेमा के कई बड़े नाम नजर आए। ऋषभ शेट्टी, दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan), कीर्ति कुल्हारी, विजय वर्मा और रसिका दुग्गल समेत कई कलाकारों ने इस साल बड़े पुरस्कार अपने नाम किए। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Awarapan 2 Box office Day 1: इमरान हाशमी के करियर की बेस्ट ओपनर साबित होगी 'आवारापन 2', कमाएगी इतने करोड़)
इन फिल्मों को मिला अवॉर्ड (pic credit-twitter/instagram)
लोकाः चैप्टर 1: चंद्रा को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला और यह समारोह की सबसे बड़ी विजेताओं में से एक रही। वहीं, द ग्रेट शमशुद्दीन फैमिली को बेस्ट फिल्म के लिए स्पेशल मेंशन दिया गया। रीमा दास की फिल्म नॉट ए हीरो को बेस्ट इंडी फिल्म चुना गया, जबकि किक्करन दे फूल (फ्लावर्स ऑफ एकेशिया) को इंडी फिल्म कैटेगरी में स्पेशल मेंशन मिला। ऋषभ शेट्टी के लिए यह शाम बेहद खास रही। उन्हें कांतारा: ए लीजेंड - चैप्टर 1 के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा उन्हें लीडरशिप इन सिनेमा अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और अपनी संस्कृति से जुड़ी कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए दिया गया। दुलकर सलमान ने कांथा के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता, जबकि कीर्ति कुल्हारी को फुल प्लेट में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। इंडियन कॉन्टिनेंट की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड शाहरबानो सदात की नो गुड मेन को मिला। वहीं, मधुश्री दत्ता की फ्लाइंग टाइगर्स को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
इन फिल्मों को मिला अवॉर्ड
बेस्ट फिल्म: लोकाः चैप्टर 1: चंद्रा
बेस्ट फिल्म स्पेशल मेंशन: द ग्रेट शमशुद्दीन फैमिली
बेस्ट इंडी फिल्म: नॉट ए हीरो - रीमा दास
इंडी फिल्म स्पेशल मेंशन: किक्करन दे फूल (फ्लावर्स ऑफ एकेशिया)
बेस्ट डायरेक्टर: ऋषभ शेट्टी - कांतारा: ए लीजेंड - चैप्टर 1
बेस्ट एक्टर: दुलकर सलमान - कांथा
बेस्ट एक्ट्रेस: कीर्ति कुल्हारी - फुल प्लेट
उपमहाद्वीप की बेस्ट फिल्म: नो गुड मेन - शाहरबानो सदात
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म: फ्लाइंग टाइगर्स - मधुश्री दत्ता
पीपल्स चॉइस अवॉर्ड: सैयारा
इक्वालिटी इन सिनेमा अवॉर्ड: सितारे जमीन पर
इक्वालिटी इन सिनेमा स्पेशल मेंशन: सिमरन मंगेशकर - सितारे जमीन पर
रेनबो स्टोरीटेलर अवॉर्ड: लाला एंड पॉपी
ऑस्ट्रेलिया शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता: द वेट ऑफ सॉइल
इंडिया शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता: जो स टर्न
बेस्ट एक्टर (सीरीज): विजय वर्मा - मटका किंग
बेस्ट एक्ट्रेस (सीरीज): रसिका दुग्गल - दिल्ली क्राइम 3
बेस्ट सीरीज: फ्रीडम एट मिडनाइट, सीजन 2
आर्टिस्ट ऑफ डिस्टिंक्शन: पंकज त्रिपाठी
स्पेशल रिकग्निशन: रानी मुखर्जी के 30 साल
लीडरशिप इन सिनेमा: ऋषभ शेट्टी
एक्सीलेंस इन सिनेमा: रेखा
