Bollywood Stars React on Ceasefire: पिछले एक हफ्ते से इंडिया में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश का माहौल खराब हो गया था। जिसके बाद पाकिस्तान और इंडिया के बीच जंग छिड़ गई। अब तीन दिन बाद दोनों देशों ने युद्ध विराम पर सहमति जताई है जिसके बाद युद्ध रुक गया। देश में शांति का संदेश दिया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड के स्टार्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। इंडिया और पाकिस्तान के आपसी सहमति के फैसले पर बॉलीवुड स्टार्स शांति के लिए प्रार्थना करते नजर आए।
जैसे ही युद्ध विराम की खबर का पता चला वैसे ही अभिनेत्री रवीना टंडन ( Raveena Tandon) ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा अगर यह सच है तो बहुत अच्छी बात है। गुस्से में भरते हुए रवीना टंडन ने कहा कि अगर दोबारा से इंडिया लहूलुहान हुआ तो अच्छा नहीं होगा। रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पोस्ट डालते हुए कैप्शन भी लिखा जिसमें लिखा है इसने हमें दिखा दिया है कि कौन दोस्त है और कौन नहीं। मेरे देश का दुश्मन मेरा है। दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ तेजी से काम करना चाहिए।
अभिनेत्री करीना कपूर( Kareena kapoor) ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा "रब राखा, जय हिन्द" ।
करण जोहर ने भी युद्ध विराम( India Pakistan agree for Ceasefire) पर तुरंत रिएक्ट किया है, उन्होंने एक खबर को री शेयर करते हुए लिखा है ऑपरेशन सिंदूर इंडिया और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हो गया है।
