Imtiaz Ali Next Project: फिल्म इंडस्ट्री के रोमांटिक और सबके फेवरेट डायरेक्टर इम्तिआज़ अली( Imtiaz Ali) ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा कर दिया है। जिन लोगों को इम्तियाज़ अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला पसंद आई थी और इम्तिआज़-दिलजीत दोसांझ( Diljit Dosanjh) की जोड़ी देखकर दिल खुश हो गया था। उनके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि लेखक इस बार फिर अपनी फिल्म में दिलजीत के साथ काम करने वाले हैं। उनकी इस फिल्म में नए कलाकारों वेदांग रैना ( Vedang Raina) और शार्वरी( Sharvari) की भी एंट्री हो गई है। आइए आपको फिल्म से जुड़ी जानकारी देते हैं
इम्तिआज अली ( Imtiaz Ali) ने अपनी फिल्म का जिक्र करते हुए अपने बयान में कहा है कि" क्या प्यार सही में कहीं खो सकता है, क्या किसी के दिल में उसकी जगह छीनी जा सकती है?यह कहानी दिल से जुड़ी हुई है।" लेखक-निर्माता कहते हैं कि इस कहानी का कैनवास बड़ा है यह दिल के बहुत करीब है। फिल्म की कहानी दो दिलों के अलावा एक देश की भी है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है यह फिल्म अगले साल दर्शकों के बीच पेश हो जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हो जाएगी और अगले साल बैसाखी पर इसे रिलीज किया जाएगा।
फिल्म के कलाकारों की बात करें तो दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शार्वरी और नसीरुद्दीन जैसे स्टार्स इसका हिस्सा बनेंगे। फिल्म की एक और खास बात है वो यह कि इसमें ए आर रहमान- इरशाद कामिल और इम्तिआज की म्यूज़िकल तिगड़ी साथ काम करने वाली है। इनने पहले भी बेहद कमाल के गाने दर्शकों को दिए हैं जिसे आज भी याद किया जाता है।
