इमरान खान ने सालों बाद बताई अवंतिका मलिक से अलग होने की वजह, कहा- 'हम एक दूसरे का...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 13, 2025, 11:17 AM IST

Imran Khan on Divorce Reason: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में इमरान खान अपने तलाक को लेकर बोलते नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने बताया कि वो क्यों अवंतिका मलिक (Avantika Malik) से अलग हुए। तो चलिए जानते है वजह से दोनों अलग हुए।

Imran Khan on Divorce: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) इन दिनों फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इमरान खान की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इसी बीच इमरान खान का एक इंटरव्यू सामने आया है। इमरान खान इस इंटरव्यू में एक्टर अपनी पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक से अलग होने के कारण पर बोलते हुए नजर आए। इमरान खान का ये इंटरव्यू बी-टाउन में चर्चा में बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं इमरान खान इस इंटरव्यू में अपने तलाक को लेकर क्या बोलते नजर आए।

Imran Khan on Divorce Reason

तलाक को लेकर इमरान खान ने कही ये बात

एक्टर इमरान खान का अभी हाल ही में इंटरव्यू दिया है। इमरान खान का ये इंटरव्यू काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इमरान खान इस इंटरव्यू में अपने तलाक को लेकर बोलते हुए नजर आए। फिल्मफेयर से की गई खास बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक (Avantika Malik) से तलाक के फैसले के पीछे की वजह बताई, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। इमरान ने कहा कि उनकी शादी में वो एक-दूसरे को सपोर्ट करने में नाकाम रहे, जिसके चलते दोनों को अलग होने का फैसला लेना पड़ा। आपको बता दें कि अवंतिका मलिक और इमरान खान ने साल 2011 में शादी की और साल 2019 में दोनों अलग हो गए। इस शादी के कपल की एक बेटी भी जिसका नाम इमारा (Imara) है। इमरान खान का तलाक पर दिया ये रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed