आमिर खान के भांजे Imran Khan की एक्स वाइफ अवतिंका ने मारा तंज, तलाक के 4 साल बाद बताया कैसा था रिश्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 7, 2023, 02:24 PM IST

इमरान खान की एक्स वाइफ अवंतिका मलिक ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। अवंतिका का पोस्ट इमरान के मेंटल हेल्थ के पोस्ट के बाद आया है। अवंतिका ने पोस्ट में बताया कि कैसे लोग खोखले आदर्शों की बातें करते हैं। अवंतिका के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

आमिर खान के भांजे इमरान खान (Imran Khan) ने साल 2015 में एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया था। फैंस एक्टर के वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर लंबा -चौड़ा पोस्ट लिखा है। एक्टर ने बताया कि आखिर वो इतने सालों तक क्या करे रहे थे। एक्टर ने बताया कि वो लंबे समय से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। लेकिन वो अब बिल्कुल ठीक है। एक्टर ने खुलासा किया की वो जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।

फैंस एक्टर की सराहाना कर रहे हैं। लोग उनके पॉजिटिव एटीट्यूड को पसंद कर रहे हैं। अब एक्टर की एक्स वाइफ अवंतिका ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। अवंतिका ने इस पोस्ट में बताया है कि उनका और इमरान का रिश्ता कैसा था। अवंतिका ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं जिसमें लिखा है, तुमने मेरे साथ साथ बर्ताव किया है मैं तुम्हें वैसे ही जज करूंगी। ना कि उन बकवास मोरल कैरेक्टरस्टिक्स पर जिसका दांवा करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है।

अवंतिका ने एक्स हसबैंड इमरान पर कसा तंज

दूसरे पोस्ट में लिखा है, लोगों के पास हमेशा वो तरीका होता है जिससे बता सके कि वे कौन हैं। आपको बस समय और स्पेस देने की जरूरत है। कोई भी मुखौटा हमेशा के लिए नहीं पहना जा सकता है। साल 2011 में इमरान और अवंतिका ने शादी की थी। साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया था। इमरान और अवंतिका की एक बेटी है।

End Article
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर ...

End of Feed