करण जौहर के किरायेदार बने Imran Khan और Lekha Washington, एक साथ रहने का लिया फैसला

Imran Khan-Lekha Washington Becomes Karan Johar's tenant: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इमरान खान (Imran Khan) ने अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन (Lekha Washington) के साथ रहने के लिए करण जौहर के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट को किराए पर लिया है। दोनों अब एक साथ लिव-इन में रहने को तैयार हैं।

Imran Khan-Lekha Washington Becomes Karan Johar's tenant: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान (Imran Khan) को लेकर खबरें हैं कि वो पूर्व क्रिकेट होस्ट, एक्ट्रेस और आर्ट क्यूरेटर लेखा वाशिंगटन (Lekha Washington) को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। अब इमरान खान और लेखा वाशिंगटन को लेकर खबरें हैं कि उन्होंने एक साथ रहने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) का अपार्टमेंट किराए पर लिखा है। यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने एक साथ लिव-इन में रहने का निर्णय लिया है।

Imran Khan-Lekha Washington-Karan Johar

इमरान खान ने बताया था कि वो कई साल पहले अपने दादा के बांद्रा बंगले को छोड़कर चले गए थे। इमरान खान के पास प्रॉपर्टी के नाम पर केवल तीन फ्लैट हैं। करण जौहर के अपार्टमेंट में रहने को लेकर इमरान खान ने कहा कि यह वो चीजें हैं जिन्हें मैं समझ नहीं पाया हूं। एक सेलेब्रिटी और फेम मिलने के बाद लोग अक्सर आपके आसपास बातें करे हैं और आप पर रिपोर्ट करते हैं और आप पर कमेंट करते हैं और यह सब मुझे हमेशा थोड़ा अजीब लगता है।

End of Feed