बिना शादी किए मां बनने वाली हैं 'Barfi' एक्ट्रेस Ileana D'Cruz, इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 18, 2023, 08:21 AM IST

Ileana D'Cruz pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनके घर कुछ महीनों में बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ये खुशखबरी आज सुबह दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मां बनने वाली हैं एलियाना डिक्रूज।
  • इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी।
  • इलियाना बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं।

Ileana D’Cruz pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दे दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनके घर कुछ महीनों में बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को ये खुशखबरी एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर दी है। जो अब तेजी से वायरल हो रही है। ‘जल्द आ रहा है, अपने बेबी से मिलने का अब इंतजार नहीं होता’। सोशल मीडिया पर अब फैंस से लेकर सितारे भी इलियाना को प्रेग्नेंसी की बधाई दे रहे हैं। ‘बर्फी’ से लेकर ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं इलियाना, बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी अधिक है।

ileana d'cruz pregnancy

ileana d'cruz pregnancy

मां बनने वाली हैं इलियाना डिक्रूज

इलियाना डीक्रूज ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है, जिसमे दो फोटोज हैं। एक फोटो में प्यारा सा पैंडल नजर आ रहा है, जिसमें मम्मां लिखा हुआ है। ये खूबसूरत पैंडल फैंस का काफी पसंद आ रहा है। जिसके साथ ही एक फोटो में एक टी-शर्ट दिख रही है, जिसमें लिखा है 'तो अब एडवेंचर की शुरुआत होती है।' प्रेग्नेंसी अनाउंस करने का इलियाना का ये तरीका फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस बीच कई सोशल मीडिया यूजर्स इस खुशखबरी के लिए इलियाना को बधाई दे रहे हैं। आज सुबह से ही इलियाना डिक्रूज प्रेग्नेंसी की खबरे के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं।

End of Feed