IFFI 2026 Winner List: गोवा में 20 से 28 नवंबर तक चले भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (International Film Festival of India) के 57वें संस्करण में दुनियाभर की फिल्मों और इंडियन सिनेमा का जश्न मनाया गया। नौ दिनों तक चले इस आयोजन में अलग-अलग भाषाओं और देशों की फिल्मों को दर्शकों के सामने पेश किया गया। शनिवार को हुए समापन समारोह में फिल्म जगत से जुड़े कई कलाकारों और मेकर्स को सम्मानित किया गया। इस बार के पुरस्कारों में अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के साथ-साथ इंडियन फिल्मों और ओटीटी की दुनिया से जुड़े प्रोजेक्ट्स को भी जगह मिली। खास बात ये रही कि इंडियन सिनेमा के कुछ चर्चित नामों और फिल्मों ने भी इस समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। तो चलिए अब बिना देर किए एक नजर डालते हैं विनर्स लिस्ट पर।
'हनुमान अंश' से 'मेड इन इंडिया' तक, IFFI 2026 में इन फिल्मों और सीरीज ने जीते अवॉर्ड (Image Source: PIB)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Panchayat 5 Release Date: कब और कहां देखें Neena Gupta और Jitendra Kumar की सीरीज? यहां जानें
IFFI 2026 की पूरी विनर्स लिस्ट
बेस्ट फिल्म (गोल्डन पीकॉक): 'आकी' (Aqui), निर्देशक- तियागो गेडेस (Tiago Guedes)
बेस्ट डायरेक्टर (सिल्वर पीकॉक): वोल्कर श्लॉन्डॉर्फ (Volker Schlondorff), फिल्म- 'विजिटेशन' (Visitation)
बेस्ट एक्टर (मेल): ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty), फिल्म- 'कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर 1' (Kantara: A Legend – Chapter 1)
बेस्ट एक्टर (फीमेल): माया ओ'रूर्क (Maya O’Rourke), फिल्म- 'द मेल्टडाउन' (The Meltdown)
स्पेशल मेंशन: 'कांतारा: ए लीजेंड- चैप्टर 1' (Kantara: A Legend – Chapter 1)
बेस्ट डेब्यू फीचर फिल्म: 'द गोल्डन एज' (The Golden Age), निर्देशक- बेरेंजर थुआ (Berenger Thouin)
स्पेशल जूरी अवॉर्ड: 'द रिवर ट्रेन' (The River Train)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर (इंडियन फीचर फिल्म): डॉ. विशाल चतुर्वेदी (Dr. Vishal Chaturvedi), फिल्म- 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh)
बेस्ट वेब सीरीज (OTT): 'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' (Made in India: A Titan Story), निर्देशक- रॉबी ग्रेवाल (Robbie Grewal)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Exclusive: 'फिल्म बहुत अच्छी थी लेकिन...'- Slumdog Millionaire से परेशान होकर नमित मल्होत्रा ने बनाई Ramayana
'रहमा' को मिला खास सम्मान
इसके अलावा, तुर्की की फिल्म रहमा (Rahma) को ICFT-UNESCO गांधी मेडल 2026 से सम्मानित किया गया। वहीं, गोवा के फिल्ममेकर आदित्य सुहास जांभले (Aditya Suhas Jambhale) को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
