ICC Men’s T20 World Cup Final: शाहरुख खान से लेकर सुनील शेट्टी सहित सेलेब्स ने दी इंडियन टीम को बधाई, फैन्स भी हुए खुश

ICC Men’s T20 World Cup Final: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एतिहासिक जीत दर्ज कर अपने नाम ट्रॉफी कर ली है। ऐसे में अब शाहरुख खान से लेकर सुनील शेट्टी सहित सेलेब्स ने इंडियन टीम को जीतने पर बधाई दी है।

ICC Men’s T20 World Cup Final: 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का फाइनल मैच खेला गया। बीती रात भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एतिहासिक जीत दर्ज की। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है। फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स ने भी इंडियन टीम के जीतने की खुशी में सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी। इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी शामिल थे, जिन्होंने टीम के खिताब जीतने के बाद 'मेन इन ब्लू' के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया। सुनील शेट्टी ने भी टीम इंडियन को बधाई दी।

Celebs Celebrates Team India’s Historic T20 World Cup Win

Pic Credit: Instagram

सेलेब्स ने दी इंडियन टीम को बधाई...

शाहरुख खान ने अपने एक्स अकाउंट पर पर टीम इंडियन की सराहना की। उन्होंने लिखा, 'क्या शानदार जीत थी!! हमारी नीली जर्सी वाली टीम को बहुत-बहुत बधाई!!! आप लोग चैंपियन हैं और मैदान पर आपको खेलते देखना हम सभी के लिए गर्व की बात है। आपको सलाम। जय हिंद!' सुनील शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा, 'प्रेशर। उम्मीदें। 1.4 अरब दिलों की धड़कनें। यह सिर्फ एक जीत नहीं थी, यह एक बयान था। फिर से विश्व चैंपियन। आप सभी लड़कों पर गर्व है। कप घर आ गया है – जहां यह होना चाहिए।' शाहरुख खान और सुनील शेट्टी के अलावा एकता कपूर ने भी टीम इंडियन को टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई दी।

End of Feed