IB 71 Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल सिनेमाघरों में अपनी नई मूवी आईबी 71 के साथ लौट आए हैं। विद्युत जामवाल की आईबी 71 की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें अनुपम खेर भी अहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म आईबी 71 को लेकर अच्छी रिव्यूज सामने आ रहे हैं लेकिन चिंता की बात यह है कि दर्शक इसको लेकर उत्सुक नहीं हैं। दर्शकों में आईबी 71 को लेकर वैसा उत्साह दिखाई नहीं दे रहा है, जैसा बाकी देशभक्ति मूवीज के लिए दिखाई देता है। यही कारण है कि फिल्म आईबी 71 सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत करने वाली है।
IB 71 Box Office
ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो विद्युत जामवाल और अनुपम खेर की नई फिल्म आईबी 71 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 1 करोड़ रुपये तक का ही कारोबार कर पाएगी। फिल्म आईबी 71 से मेकर्स अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहे थे लेकिन यह उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाएगी। फिल्म आईबी 71 की ओपनिंग पर द केरला स्टोरी की वजह से भी प्रभाव देखने को मिल रहा है। द केरला स्टोरी बीते हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक बम्पर कमाई कर रही है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि द केरला स्टोरी 8वें दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, जिसका सीधा असर आईबी 71 पर पड़ने वाला है।
दूसरे दिन मिल सकती है उछाल
आईबी 71 की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिल सकती है। फिल्म की कहानी अच्छी है, जिस कारण ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि यह मूवी दूसरे दिन उछाल दर्ज करा सकती है। इन दिनों देशभक्ति मूवीज में ये ट्रेंड देखने को मिल रहा है कि वो दूसरे दिन से तेजी पकड़ती हैं। विद्युत जामवाल की आईबी 71 की कमाई में भी दूसरी दिन उछाल दर्ज की जानें की उम्मीद है।
