‘हम साथ-साथ हैं’ के सेट पर Sonali Bendre को परेशान करते थे Salman Khan, हरकतों से चिढ़ जाती थीं एक्ट्रेस

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 13, 2026, 03:04 PM IST

Sonali Bendre on Salman Khan: सलमान खान अपने मस्तीभरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके इसी अंदाज से एक समय सोनाली बेंद्रे परेशान हो जाती थीं। अब एक्ट्रेस ने पुराना किस्सा सुनाया है।

Sonali Bendre on Salman Khan: बॉलीवुड में सलमान खान (Salman Khan) का नाम उन सितारों में शामिल है, जिनका अंदाज बाकी कलाकारों से काफी अलग माना जाता है। कभी अपनी मस्ती तो कभी अपने बेबाक अंदाज के चलते वह चर्चा में रहते हैं। उनके साथ काम कर चुके कई कलाकार शूटिंग के दौरान के दिलचस्प किस्से शेयर करते रहे हैं। अब एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) ने भी सलमान के साथ काम करने के दिनों को याद किया है। दोनों ने साल 1999 में आई फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ (Hum Saath-Saath Hain) में साथ काम किया था। इस फिल्म के सेट पर सलमान का एक ऐसा अंदाज था, जो सोनाली को बिल्कुल पसंद नहीं आता था।

Sonali Bendre on Salman Khan

सोनाली बेंद्रे को परेशान करते थे सलमान खान, फिर एक्टर के इस अंदाज ने जीत लिया एक्ट्रेस का दिल (Image Source: Hum saath saath hain Movie/ Zoom)

सलमान खान की हरकतों से परेशान हो जाती थीं सोनाली

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह सोनाली बेंद्रे का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। Zee24taas के साथ बातचीत में सोनाली बेंद्रे ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की और फिल्म के सेट पर बिताए कुछ हल्के-फुल्के पलों को याद किया। सोनाली ने बताया कि जब उनके क्लोज-अप शॉट्स लिए जाते थे, तब सलमान खान अक्सर मजेदार चेहरे बनाते थे, जिससे वह परेशान हो जाती थीं। उन्होंने कहा, "सलमान बहुत शरारती इंसान हैं। मैं बहुत अनुशासन से रहने वाली इंसान हूं। जब मेरा क्लोज-अप होता था, तो वह अजीब-अजीब चेहरे बनाते थे। मैं सोचती थी कि यार, मैं काम कर रही हूं, ये क्या है? उस समय मैं पूछती थी कि ये कौन हैं और ऐसा क्यों कर रहे हैं?"

End of Feed