Hrithik Roshan latest post: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' और 'कृष 4' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हर रोज इन फिल्मों को लेकर कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि फैंस इन दोनों को मूवीज को देखने के लिए बेताब हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का एक नया पोस्ट सामने आया है, जिसे देख सभी लोग इमोशनल हो गए हैं। अपने बेटे रेहान के 19 वें बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने एक स्पेशल नोट लिखा है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है।
ऋतिक रोशन ने बेटे रेहान पर लुटाया प्यार
बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने अपने बेटे रेहान को काफी ज्यादा स्पेशल फील करवाया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए अपने बेटे रेहान की एक तस्वीर लगाई है, इसके साथ ऋतिक ने एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है। एक्टर ने लिखा, 'मैं तुमसे प्यार करता हूं, न कि इसलिए क्योंकि तुम इतने कमाल के हो... जो कि तुम हो बल्कि मैं इसलिए तुमसे प्यार करता हूं क्योंकि तुम हो। मैंने अपनी लाइफ में कई लोगों से मुलाकात की है, लेकिन तुम जैसा शानदार कोई नहीं मिला।'
ऋतिक रोशन ने आगे लिखा, 'जैसे-जैसे तुम असली दुनिया की तरफ अपने कदम रखोगे, मेरे बेटे,जान लो कि ऐसा कुछ भी नहीं होगा जिसकी वजह से मेरा प्यार तुम्हारे लिए कम हो जाएगा। न कोई सफलता, न कोई गलती, तुम्हारी कीमत को मेरी नजरों में कभी बदल सकती है। तो आगे बढ़ो और अपने अपनी लाइफ खुलकर जियो।तुम्हारी गहराई तुम्हें बहुत दूर और ऊंचाई पर ले जाएगी।' मालूम हो कि सुजैन खान ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए ऋतिक की तारीफ की है।
कब रिलीज होगी वॉर 2
ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म वॉर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी में साउथ के स्टार एक्टर जूनियर एनटीआर और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नजर आएंगी। बता दें कि ऋतिक की ये फिल्म इसी साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
