War 2 की शूटिंग के बीच सबा आजाद संग घूमते नजर आए Hrithik Roshan, कपल को साथ देख गदगद हुए फैंस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 12:45 PM IST

Hrithik Roshan-Saba Azad Photo: ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में बिजी है, लेकिन इसी बीच एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग घूमते नजर आए।

Hrithik Roshan-Saba Azad Photo: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (JR NTR) की धांसू एक्शन फिल्म 'वॉर 2 (War 2)' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म के शूट से कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। आपको बता दें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर ने कुछ दिनों पहले साथ में फिल्म की शूटिंग की थी। अब वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग के बीच ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग स्पॉट हुए।

Hrithik Roshan-Saba Azad Photo

Instagram

शूटिंग के बीच सबा संग स्पॉट हुए ऋतिक रोशन

एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में बिजी है। लेकिन इसके बाद भी एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए टाइम निकालते हुए नजर आए। अभी हाल ही में ऋतिक रोशन और सबा आजाद का एक तस्वीर सामने आया है। इस फोटो में ऋतिक रोशन और सबा संग में मस्ती करते हुए नजर आए। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन कूल लुक में दिखाई दिए, तो वहीं सबा आजाद काफी खुश नजर आ रही थीं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद का ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है।

End of Feed