Hrithik Roshan starrer War 2 Shooting Schedule: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म वॉर 2 (War 2) की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह अगले हफ्ते फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। अयान मुखर्जी (Ayan Mukherji) इसे डायरेक्ट करने वाले हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन फिल्म फाइटर को लेकर बीते काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। दीपिका पादुकोण के साथ इस फिल्म में ऋतिक की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। ऋतिक को सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म वॉर में काफी पसंद किया गया था।
Hrithik Roshan War 2 shooting to begin Next week
यह भी पढ़ें- Ibrahim Ali Khan- Khushi Kapoor की फिल्म का नाम होगा 'Naadaniyan' धर्मा प्रोडक्शन के बार फिर देगा खुशी को मौका
कबीर के किरदार में ऋतिक ने फैंस का दिल जीत लिया था। जिसके बाद अब वॉर के सीक्वल का बड़ी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
अगले हफ्ते शुरू होगी वॉर 2 की शूटिंग
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 की शूटिंग अगले हफ्ते शुरू होने वाली है। फिल्म अगले साल 2025 तक रिलीज हो सकती है। जिसके बाद अब फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को लेकर भी काफी खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म फरवरी 2024 के आखिर में ऑन फ्लोर जाने वाली है। फैंस वॉर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
