क्या बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ देंगे Hrithik Roshan? हॉलीवुड में करने वाले है एंट्री!!

Hrithik Roshan New Update: बॉलीवुड के धांसू एक्टर ऋतिक रोशन फिल्म जेलर 2 में नजर आ सकते हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि ऋतिक हॉलीवुड में एंट्री करने वाले हैं।

Hrithik Roshan New Update: बॉलीवुड के धांसू एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। ऋतिक की फिल्म वॉर 2 बीते साल रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया था। फिर भी बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक की मूवी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऐसी खबरें सामने आई हैं कि ऋतिक फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) में कैमियो करने वाले हैं। इस बीच ऋतिक रोशन को लेकर एक और चर्चा हो रही है। नई रिपोर्ट में बताया गया है कि वो हॉलीवुड में एंट्री कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते है इस बारे में.... (ये भी पढ़ें-Jailer 2 में कन्फर्म हुआ Hrithik Roshan का कैमियो, शूटिंग डेट्स हुईं लॉक)

Hrithik Roshan New Update

हॉलीवुड में धमाल मचाएंगे ऋतिक रोशन? (pic credit-instagram)

हॉलीवुड में धमाल मचाएंगे ऋतिक रोशन? (pic credit-instagram)

ऋतिक रोशन ने इंटरनेशनल प्रोडक्शन कंपनी से मिलाया हाथ

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन वर्ल्ड लेवल पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है। हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड की मशहूर मैनेजमेंट और प्रोडक्शन कंपनी Anonymous Content के साथ हाथ मिलाया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि क्या ऋतिक जल्द ही किसी बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनोनिमस कंटेंट वही कंपनी है जो 'द रेवेनेंट', 'स्पॉटलाइट' और 'इटरनल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड' जैसी बड़ी फिल्मों से जुड़ी रही है। हालांकि अभी तक ऋतिक के किसी हॉलीवुड फिल्म या वेब सीरीज में काम करने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

End of Feed