Hrithik Roshan And Saba Azad Enjoys Lunch Date In America: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'वॉर 2' की तैयारी में लगे हुए हैं। इस फिल्म मेंऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगे। उनकी इस फिल्म के लिए फैंस भी पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं। लेकिन हाल ही ऋतिक रोशन फिल्मी करियर से इतर अपने रिलेशनशिप के कारण चर्चा में आ गए हैं। ऋतिक रोशन की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड vके साथ लंच डेट एंजॉय करते नजर आए। ऋतिक रोशन और सबा आजाद की ये फोटो देखते ही देखते चर्चा में आ गई है।
यह भी पढ़ें: शराब की लत से बिखर गई थी ऋतिक रोशन की बहन सुनैना, रिहैब में दिन-रात तड़पती थी फिर भी भाई ने नहीं दिखाया तरस
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) की ये फोटो एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है। फोटो में नजर आया कि सोफी चौधरी और सबा आजाद एक साथ बैठे थे, वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन सेल्फी ले रहे थे। इसके अलावा सोफी चौधरी ने अपनी भी कई फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह एक से बढ़कर एक डिश का लुत्फ उठाती नजर आईं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए सोफी चौधरी ने लिखा, "जब दिल और पेट भरा हो।"
बता दें कि ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सबा आजाद (Saba Azad) बीते काफी दिनों से अमेरिका में हैं। कुछ दिनों पहले वह निक जोनस के थिएटर शो का हिस्सा भी बने थे, जिससे जुड़ी तस्वीरें ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवीज की बात करें तो वह 'कृष 4' में भी नजर आएंगे, जिसमें वह बतौर एक्टर के साथ-साथ डायरेक्टर की भी जिम्मेदारियां अदा करेंगे। उनकी इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी साथ नजर आ सकती हैं।
