Rahul Gandhi को बांसुरी स्वराज ने दी चुनौती, वायरल वीडियो पर Hrithik Roshan ने किया कमेंट

Hrithik Roshan Comment: वंदे मातरम् पर बांसुरी स्वराज के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राहुल गांधी को पूरा गीत गाने की चुनौती देने वाले इस बयान पर ऋतिक रोशन ने भी कमेंट किया है।

Hrithik Roshan Comment: वंदे मातरम् को लेकर छिड़ी बहस में अब बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज का एक बयान चर्चा में है। कुछ हफ्ते पहले उन्होंने ‘स्मैश द पैट्रिआर्की’ यानी पितृसत्ता खत्म करने की बात पर राहुल गांधी को पूरा वंदे मातरम् गाने की चुनौती दी थी। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन की नेशनल संयोजक रुचिरा चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर यह रील पोस्ट की। इस बीच एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने कुछ ऐसा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Drishyam 3 Advance Booking: ओपनिंग डे पर Ajay Devgn की फिल्म मचाएगी धमाल, धुरंधर का टूटेगा रिकॉर्ड?)

hrithik roshan comment

ऋतिक रोशन के कमेंट ने हिलाया इंटरनेट (pic credit-instagram/twitter)

ऋतिक रोशन के कमेंट ने हिलाया इंटरनेट

इंडियन नेशनल कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन की नेशनल संयोजक रुचिरा चतुर्वेदी ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की। इसमें बांसुरी स्वराज कहती सुनाई दे रही हैं, “आज मैं आपको एक चुनौती दे रही हूं। आप पैट्रिआर्की को खत्म करना चाहते हैं, ठीक है। मुझे क्रिसमस के गीत गाने, पूरा वंदे मातरम् गाने और शिव तांडव का पाठ करने में कोई परेशानी नहीं है। इसलिए मैं आपको चुनौती देती हूं कि अगर आप सच में पैट्रिआर्की को खत्म करना चाहते हैं, तो पूरा वंदे मातरम् गाकर दिखाइए।” इसपर ऋतिक रोशन ने लिखा, 'क्या ये सच है...' ऋतिक रोशन का ये कमेंट वायरल हो रहा है। तमाम लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

End of Feed