'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता के निधन से टूटे Hrithik Roshan, लिखा इमोशनल नोट

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से ऋतिक रोशन बेहद दुखी हैं। ‘काबिल’ में साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए एक्टर ने भावुक पोस्ट लिखा और कहा कि साथ में अभी बहुत कुछ करना बाकी था।

Hrithik Roshan Post: फिल्ममेकर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके साथ काम कर चुके एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी इस खबर से बेहद दुखी हैं। साल 2017 में आई फिल्म 'काबिल' में दोनों ने साथ काम किया था। अब संजय गुप्ता को याद करते हुए ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अभिनेता ने न सिर्फ फिल्ममेकर के साथ बिताए पलों को याद किया, बल्कि यह भी बताया कि उनके साथ दोबारा काम करने की कितनी इच्छा थी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shah Rukh Khan के 61वें जन्मदिन पर खुलेगा 'किंग' का राज, फैंस हुए एक्साइटेड)

hrithik roshan

संजय गुप्ता की मौत से ऋतिक को लगा झटका (pic credit-instagram)

'एक फिल्म साथ करना काफी नहीं था'

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर संजय गुप्ता को याद करते हुए लिखा कि वह उन्हें बहुत याद करेंगे। अभिनेता के मुताबिक, संजय के साथ सिर्फ एक फिल्म में काम करना उनके लिए काफी नहीं था। वह उनके साथ आगे भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहते थे। ऋतिक ने लिखा, "संजय, मैं तुम्हें बहुत याद करूंगा। तुम्हारे साथ एक फिल्म करना काफी नहीं था।" फिल्ममेकर के स्वभाव को याद करते हुए ऋतिक ने बताया कि संजय की हंसी, उनका जुनून और नए विचारों को लेकर उनका उत्साह हमेशा खास रहा। जब भी कोई अच्छा आइडिया सामने आता था, तो वह बच्चों की तरह उत्साहित हो जाते थे। ऋतिक को इस बात का दुख है कि दोनों के पास साथ में और काम करने तथा नई यादें बनाने का मौका नहीं मिल सका।

End of Feed