Censor board to cut Hrithik-Deepika intimate scenes: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जल्द ही अपनी नई फिल्म फाइटर (Fighter) के साथ दर्शकों के सामने होंगे, जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), अनिल कपूर (Snil Kapoor) और करण सिंह ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म फाइटर का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो अपनी बिग बजट एक्शन मूवीज के लिए जाने जाते हैं। फिल्म फाइटर में जहां दर्शकों को जबरदस्त एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे, वहीं इसमें दर्शक ऋतिक-दीपिका की सिजलिंग केमिस्ट्री के लिए भी उत्साहित हैं, जिसकी झलक उन्हें गानों और ट्रेलर्स में देखने को मिली है। हालांकि ऋतिक-दीपिका के बोल्ड सीन्स देखने के लिए उत्साहित दर्शकों के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टाइम्स नाउ की लेटेस्ट खबरे के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने दीपिका-ऋतिक के बोल्ड सीन्स पर कैंची चलाने का फैसला लिया है।
Hrithik Deepika Hot Scenes
फिल्म से जुड़े सूत्र ने टाइम्स नाउ को जानकारी दी है, 'सिद्धार्थ आनंद ने फाइटर में दीपिका पादुकोण का सेक्सी अंदाज पेश करने की कोशिश की है। सिद्धार्थ ने अपने किसी दूसरी हीरोइन को इस तरह से पेश नहीं किया है। दीपिका ने पठान में भी एक हॉट सॉन्ग किया था लेकिन जिस बोल्डनेस के साथ दीपिका फाइटर में दिखाई दे रही हैं, वो अलग ही है। इसी कारण सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन्स पर कैंची चलाने का फैसला लिया है।'
दीपिका पादुकोण के साथ काम कर चुके एक डायरेक्टर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, 'शादी से पहले दीपिका पादुकोण इस बात का ख्याल रखती थीं कि वो पर्दे पर किस तरह के सीन्स परफॉर्म करेंगी। हालांकि शादी के बाद से वो लगातार बोल्ड सीन्स कर रही हैं। उन्हें ऐसे सीन्स पसे परहेज नहीं है। ऐसा लग रहा है कि शादी के बाद दीपिका पादुकोण दिखाना चाहती हैं कि वो किसी नई हीरोइन से कम नहीं है।'
