'मैं एक टीचर का दर्द समझ सकता हूं' Sonam Wangchuk के समर्थन में उतरे Hrithik Roshan

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 18, 2026, 07:59 AM IST

Hrithik Roshan Support Sonam Wangchuk: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक के सपोर्ट में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर की है। तो चलिए जानते हैं कि एक्टर ने...

Hrithik Roshan Support Sonam Wangchuk: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन के एक के बाद एक बयान सामने आते रहते हैं। कभी ऋतिक रोशन फिल्मों का रिव्यू करते नजर आते है, तो कभी किसी मुद्दे पर अपनी राय रखते दिखते हैं। इन सब के बीच ऋतिक रोशन ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया। ऋतिक रोशन ने इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। तो चलिए जानते हैं ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक के सपोर्ट में क्या लिखा है।

Hrithik Roshan Support Sonam Wangchuk

ऋतिक रोशन ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट (Image Source: Chat GPT)

ऋतिक रोशन ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट

एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि ऋतिक रोशन का अभी हाल ही में शेयर किया गया एक वीडियो है। ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम वांगचुक का एक वीडियो शेयर करते हुए उनका सपोर्ट किया है। ऋतिक रोशन ने इस वीडियो को एक कैप्शन के साथ शेयर किया है, जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। ऋतिक रोशन ने लिखा कि 'ये बात बिल्कुल सही लगती है। जब मैंने एक फिल्म में टीचर का रोल किया था, तभी मुझे समझ आया कि स्टूडेंट्स कितना भारी ट्रीमा झेलते हैं।' आपको बता दें कि ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 में टीचर का रोल कर चुके हैं।

End of Feed