Hrithik Roshan Viral Screenshot: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ऋतिक रोशन की लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। अभी हाल ही में एक वायरल स्क्रीनशॉट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और लोग एक्टर की डेटिंग लाइफ को लेकर तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनके और सबा आजाद (Saba Azad) के रिश्ते को लेकर हो रही है। तो चलिए जानते हैं ऋतिक रोशन को लेकर क्या खबर सामने आई है जिसको लेकर इतनी चर्चा रहो रही है।
ऋतिक रोशन की इस खबर ने खींचा ध्यान (Image Source: AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:क्या बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ देंगे Hrithik Roshan? हॉलीवुड में करने वाले है एंट्री!!
सबा-ऋतिक रोशन का हुआ ब्रेकअप?
एक्टर ऋतिक रोशन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह ऋतिक रोशन का एक वायरल स्क्रीनशॉट है। एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें ऐसी प्रोफाइल दिख रही है जिसमें ऋतिक रोशन की फोटो, उम्र और इंस्टाग्राम हैंडल इस्तेमाल किया गया है। बायो में लिखा है कि वो मुंबई में रहने वाले एक्टर, प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर हैं। रेडिट और इंस्टाग्राम समेत कई जगहों पर इसके स्क्रीनशॉट घूम रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई पक्का सबूत नहीं है कि ये अकाउंट सच में ऋतिक का है या फर्जी है। पहले भी ऐसे स्क्रीनशॉट आए थे जिनमें ऋतिक की राया प्रोफाइल होने का दावा किया गया था। ऋतिक या सबा आजाद में से किसी ने भी इस नई अटकल या अपने रिश्ते के बारे में कोई बात नहीं कही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:शादीशुदा Hrithik Roshan ने इन हसीनाओं से लड़ाया था इश्क, तलाक के बाद अपने से 11 साल छोटी एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट
लंबे समय से सबा को डेट कर रहे हैं ऋतिक रोशन
एक्टर ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान के साथ शादी की थी। लेकिन ये शादी साल 2014 में खत्म हो गई। इसके कुछ समय तक ऋतिक रोशन सिंगल रहे। साल 2021 में ऋतिक रोशन ने सबा आजाद को डेट करना शुरू किया। अब कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। बीच-बीच में दोनों की शादी की खबरें भी सामने आती रहती हैं।
