Deb Mukherjee के अंतिम संस्कार में वॉकर लेकर पहुंचे ऋतिक रोशन, वॉर 2 की शूटिंग के दौरान हुए थे घायल

Deb Mukherjee Last Rites: ऋतिक रोशन आज अयान मुखर्जी के पिता देब मुखर्जी के अंतिम संस्कार में नजर आए। इस दौरान एक्टर वॉकर की मदद से चलते हुए नजर आए, जिसका वी़डियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में एक्टर वॉर 2 की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे।

Deb Mukherjee Last Rites: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर देब मुखर्जी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी अंतिम विदाई पर फिल्मी सितारे शामिल हो रहे हैं। वही इस दुख के मौके पर ऋतिक रोशन भी शमिल हुए, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान एक्टर वॉकर की सहायता से चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में एक्टर वॉर-2 की शूटिंग के समय घायल हो गए थे।

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan

फैंस बेस्रबी से ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2 का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं। वॉर-2 एक पावर-पैक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग बीते कुछ दिनों से बंद है क्योंकि हाल ही में फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋतिक को चोट गई थी और वो घायरल हो गए थे। अब, ऋतिक का वॉकर की मदद से चलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्टर ने सफेद रंग की हुडी के साथ ढीला-ढाला डेनिम और सफेद कैप पहने हुए हैं। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक्टर लंगड़ाते हुए चल रहे हैं।

End of Feed