Hrithik Roshan Post: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म कृष 4 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Post) का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। आइए नजर डालते है इस पोस्ट पर...
pic credit-instagram
ऋतिक रोशन का पोस्ट हुआ वायरल
ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत मॉर्निंग पोस्ट शेयर किया है, जिसपर सभी की नजरें टिक गई है। तस्वीरों में ऋतिक लाल टी-शर्ट, बेज जैकेट, बैगी जींस और काले जूते में कैप लगाकर झील और पहाड़ों के सामने पोज दे रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी कैप्शन पर गया है। कैप्शन में ऋतिक ने लेखक वेंडेल बेरी की किताब 'द पीस ऑफ वाइल्ड थिंग्स' से प्रेरित लाइनें लिखी हैं। इसमें वे कहते हैं कि यह अब मेरे सामने है, मेरे भीतर। जो कुछ मैं देखता हूं, उसमें मेरा सार स्पष्ट दिखाई देता है। बदलाव आ रहा है। बहुत समय से रुका हुआ। दुनिया नए सिरे से मंथन कर रही है। शांत पानी की उपस्थिति में, मेरे आस-पास की जंगली चीजों में। मैं नग्नता को अपने आवरण उतारते हुए, मुक्त होते हुए देखता हूं। मुक्त... मेरे जैसे जंगली जीवों की तरह। और मैं अपने ऊपर दिन में भी दिखाई न देने वाले तारों को उनकी रोशनी के साथ प्रतीक्षा करते हुए महसूस करता हूं। और कुछ समय के लिए मैं दुनिया की कृपा में आराम करता हूं। अंत में मैं मुक्त हूं। कैप्शन देखकर फैंस ने खूब कमेंट्स किए। किसी ने वायरल पेंगुइन का GIF डाला, तो कई ने फायर और दिल वाले इमोजी भेजे। ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने पूछा कि क्या ये लाइनें 'द पीस ऑफ वाइल्ड थिंग्स' नोवल से प्रेरित हैं? कई लोगों का ये मानना है कि ऋतिक अब मोह माया से मुक्त हो चुके हैं।
डॉन 3 को लेकर ऋतिक ने कही ये बात
एक्सेल एंटरटेनमेंट और रणवीर सिंह के बीच चल रहे विवाद में अपना नाम फंसते हुए देखकर ऋतिक रोशन चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने साफ किया है कि उन्हें मेकर्स ने कभी भी अप्रोच नहीं किया था। ऋतिक रोशन की तरफ से बताया गया है, 'डॉन 3 के साथ मेरा नाम जुड़ना केवल एक रूमर था लेकिन अब ये एक विवाद का हिस्सा बन चुका है, जिस कारण मैं ये साफ करना चाहता हूं कि डॉन 3 के मेकर्स ने मुझे कभी भी अप्रोच नहीं किया था। मैं मीडिया के दोस्तों से भी यह कहना चाहूंगा कि ऐसे किसी भी रूमर को सच ना मानें क्योंकि मेरा डॉन 3 से ले कोई लेना-देना नहीं था।'
