'War 2' New Poster: ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वॉर 2' को निर्माताओं ने रिलीज करने के लिए 14 अगस्त का दिन चुना है। इस मूवी में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) अहम भूमिका में दिखाई देंगे। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने 'वॉर 2' (War 2) का धमाकेदार टीजर भी जारी किया था, जो सभी लोगों को काफी पसंद भी आया। इस ट्रेलर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच कड़ी टक्कर देखी गई थी। फैन्स की बेताबी को ओर बढ़ाते हुए अब मेकर्स ने 'वॉर 2' का नया और धांसू पोस्टर साझा किया है।
Pic Credit: Instagram/taranadarsh
रिलीज हुआ 'वॉर 2' का नया पोस्टर
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का नया पोस्टर देखने में काफी दमदार लग रहा है। इस पोस्टर में ऋतिक रोशन को हाथों में तलवार लिए देखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर जूनियर एनटीआर गुस्से में लाल नजर आ रहे हैं। कियरा आडवाणी भी अपने हाथ में बन्दूक ताने नजर आ रही है। इस पोस्टर के रिलीज होने के साथ यह भी तय हो चुका है कि 'वॉर 2' के ट्रेलर को मेकर्स नेक्स्ट वीक लोगों के बीच पेश करेंगे।
'वॉर 2' सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। 'वॉर' मूवी में ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर नजर आई थीं। वहीं दूसरी ओर 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन के साथ साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी नजर आएंगी। फिल्म को आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बनाया गया है।
