ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' मचाएगी 'तूफान', फैन्स भी है बेकरार

Hrithik Roshan-Jr NTR 2's War 2: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैन्स की बेताबी को दोगुना कर दिया है। ऋतिक रोशन के फैन पेज द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि तूफान आने वाला है। फैन्स भी इस मूवी के लिए बेताब हैं।

Hrithik Roshan-Jr NTR 2's War 2: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की नई एक्शन-थ्रिलर 'वॉर 2' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का इंतजार फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। 'वॉर 2' (War 2) की घोषणा जब से हुई है, तभी यह फिल्म लोगों की वॉच लिस्ट में शामिल है। इस मूवी में पहली बार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को बड़े परदे पर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। अब ऋतिक रोशन के फैन पेज द्वारा किया एक ट्वीट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने दोनों एक्टर्स के फैन्स की बेताबी को और बढ़ा दिया है।

Hrithik Roshan-Jr NTR 2's War 2

'वॉर 2' मचाएगी तूफान

शुक्रवार की रात ऋतिक रोशन के एक फैन पेज ने अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया, "लगता है तूफान आने वाला है।" उन्होंने पोस्ट करते हुए #War2 #HrithikRoshan #JrNTR जैसे में हैशटैग का इस्तेमाल किया। यह पोस्ट इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा हैमें है। फैन्स ने भी इस पोस्ट को देखने के बाद तरह-तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तारीख? ताकि हम सावधानी बरत सकें।'

End of Feed