Zindagi Na Milegi Dobara 2: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जिसे बार बार देखने के बाद भी आप थकते नहीं हैं। इसी में से एक फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा को कोई कैसे ही भूल सकता है। ऋतिक रोशन, अभय देओल और फरहान अख्तर की जोड़ी को आज भी लोग बेहद प्यार देते हैं। हर कोई इसके दूसरे भाग को लेकर काफी आंखें बिछाए रहते हैं। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जोया अख्तर ने फिल्म के पार्ट 2 को लेकर बयान दिया है। जानिए पूरी खबर को टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
दरअसल फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (Zindagi Na Milegi Dobara) के सीक्वल पर बात करते हुए बताया की 'हाँ, यह हर समय सामने आता है, और हर कोई इसमें रुचि रखता है।" वह फिल्म हमारे लिए बहुत मायने रखती थी। इसलिए, यदि हमें भाग दो के लिए वह कहानी मिल जाए, तो हम इसे बनाएंगे। हम इसे सिर्फ पैसे के लिए नहीं करना चाहते। जब दर्शक पार्ट 2 देखने आएंगे, तो उनकी एक एक्सपेक्टेशन होगी, और हमें उन्हें यह देना ही होगा। वरना वे खुश नहीं होंगे।
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, "हां, अगर मुझे कोई ऐसी कहानी मिलती है जो इस स्टोरी से कहीं अधिक है कि यह एक फ्रैंचाइज़ी का फायदा उठा रही है और अगर यह एक वास्तविक कहानी है जिसे बताने की ज़रूरत है, तो मैं जरूर रूप से बताऊंगी। रजानकारी के लिए बता दें की फिल्म का पहला भाग साल 2011 में आया था।
