हनी सिंह के गाने की वजह से विवादों में फंसी हाउसफुल 5, साजिद नाडियाडवाला को एक बार फिर करनी पड़ी डील

  • Authored by: अभय
  • Updated May 10, 2025, 08:23 AM IST

Housefull 5 Laal Pari Sparks Copyright Chaos: फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) से रिलीज से पहले एक बार फिर विवादों में आ गई है। यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का गाना लाल परी (Laal Pari) कॉपीराइट विवाद में फंस गया, जिसके चलते यूट्यूब ने टीजर हटा दिया।

Housfull 5 Laal Pari Song: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'हाउसफुल 5 (Housefull 5)' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। 'हाउसफुल 5' की रिलीज से पहले एक बार फिर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खबर के मुताबिक, यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) का गाना लाल परी (Laal Pari) कॉपीराइट विवाद में फंस गया है, जिसके चलते यूट्यूब ने फिल्म का टीजर हटा दिया। ये गाना अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर इस कॉमेडी फिल्म का हाईलाइट है। अब इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है।

Housefull 5 Laal Pari Sparks Copyright Chaos

कॉपीराइट क्लेम में फंसा फिल्म का गाना

मेगा-कास्ट कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' का अभी हाल ही में यूट्यूब से टीजर हटा दिया गया। जिसके बादे फिल्म काफी चर्चा में बनी हुई है। इसकी वजह फिल्म का गाना लाल परी बताया जा रहा है। अब इस विवाद को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। पिंकविला की खबर के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला ने पहले दिनेश प्रोडक्शंस (Dinesh Productions) से 'लाल परी' के राइट्स खरीदे, फिर जी म्यूजिक (Zee Music) से, और अब मोफ्यूजन म्यूजिक स्टूडियो (Mofusion Music Studio) के कॉपीराइट क्लेम के बाद उन्हें वहां से भी राइट्स खरीदने पड़े। फिल्ममेकर को इस गाने की राइट्स के लिए कई बार हैरानी का सामना करना पड़ा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हनी सिंह ने बिना किसी को बताए इस गाने को कई म्यूजिक लेबल्स को प्रॉमिस किया था। आपको बता दें कि गाने लाल परी को हनी सिंह और सिमर कौर (Simar Kaur) ने गाया है, और इसका म्यूजिक और लिरिक्स भी हनी सिंह और अल्फाज ने बनाए हैं।

End of Feed