Housefull 5 HD Movie Leaked online: अक्षय कुमार लम्बे समय के बाद मल्टीस्टारर कॉमेडी मूवी लेकर दर्शकों के सामने आए हैं, जिस कारण सभी इसे देखने के लिए बेचैन हैं। फिल्म हाउसफुल 5 का ट्रेलर कमाल का था, जिस कारण दर्शक इसकी रिलीज के लिए काफी उत्साहित थे। दर्शकों का ये उत्साह देखकर तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (Filmyzilla) और टोरेंट (UTorrent) जैसी साइट्स भी इसकी रिलीज पर नजरें टिकाए बैठी थीं। ये साइट्स हाउसफुल 5 को फर्स्ट-डे लीक करके मोटा मुनाफा कमाना चाहती थीं, जिसमें ये कामयाब होती भी दिख रही हैं। खबरों की मानें तो मिलरॉकर्स (Tamilrockers), फाइलजिला (Filmyzilla), टोरेंट साइट्स (UTorrent) और मूवीरूल्ज जैसी साइट्स ने इसे इंटरनेट पर लीक कर दिया है।
Akshay Kumar's Housefull 5 Leaked Online On Tamilrockers; Why You Shouldn't Watch Pirated Version
हाउसफुल 5 लीक होने से मेकर्स को भारी नुकसान की उम्मीद
अगर ट्रेड पंडितों की मानें तो हाउसफुल 5 एक बहुप्रतीक्षित कॉमेडी मूवी है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। मिलरॉकर्स (Tamilrockers), फाइलजिला (Filmyzilla), टोरेंट साइट्स (UTorrent) और मूवीरूल्ज जैसी साइट्स ने इसका एचडी प्रिंट लीक करके इसे भारी नुकसान पहुंचाया है। हाउसफुल 5 लीक हो जाने के बाद कम दर्शक सिनेमाघरों का रुख करेंगे क्योंकि उन्हें एचडी प्रिंट घर बैटे मिल जाएगा। इससे कमाई पर भारी असर पड़ेगा और सिनेमाघरों में जाने वाले दर्शक भी कम दर्ज होंगे।
कैसी है हाउसफुल 5
अगर फिल्म हाउसफुल 5 लेकर सामने आ रहे फर्स्ट रिएक्शन्स की मानें तो अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर मूवी एक फैमिली एंटरटेनर है। इसे दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ थिएटर में एन्जॉय कर सकते हैं। फिल्म को मेकर्स ने दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया है, जो इसे बाकी कॉमेडी मूवीज से अलग बनाता है। फिल्म को मिल रहे रिव्यूज को देखते हुए टाइम्स नाउ नवभारत की टीम सिनेमालवर्स से ये रिक्वेस्ट करती है कि वो इसे थिएटर में ही देखें और पायरेसी को ना बोलें।
