Housefull 5 Storyline :अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हाउसफूल 5 ( Housefull 5 ) फैंस के बीच चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर लगातर अपडेट जारी है। मल्टीस्टार से सजी ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है और फिल्म निर्माता इसको और भी ज्यादा एक्साइटिड बनाने में लगे हुए हैं। नई अपडेट में फिल्म की कहानी का पता चला है। बताया जा रहा है कि हाउसफूल 5 एक मर्डर मिस्ट्री होने वाली है।
बॉलीवुड हंगामा की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, हाउसफुल 5 एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म होगी। कहानी को विस्तार से बताया गया है जिसमें क्रूज़ शिप पर मर्डर होता है, और स्टार्स को गवाह माना के रूप में माना जाएगा, इसमें से दो अभिनेता पुलिस अधिकारियों की भूमिका निभाएंगे। सूत्र ने कहा, दो अभिनेता पुलिस की भूमिका निभाते हैं और जब वे यह पता लगाने की कोशिश करते हैं कि मर्डरर कौन है, तो कहानी में कॉमेडी का डबल डोज आता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यह फिल्म देसी स्टाइल के मनोरंजन से भरपूर है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला( Sajid Nadiadwala) ने कथित तौर पर यह सुनिश्चित किया है कि फिल्म में कॉमेडी नई और ओरिजनल हो। इसे जानकर हाउसफूल 5 के लिए और भी उत्साह बढ़ गया है।
बताते चले कि हाउसफुल 5 के में अक्षय कुमार( Akshay Kumar) , रितेश देशमुख( Ritesh Deshmukh) , अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त , जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा, डिनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, निकितिन धीर, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, रंजीत और आकाशदीप साबिर शामिल हैं।फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2024 में पूरी हो गई थी। 6 जून 2025 को फिल्म रिलीज होने जा रही है।
