Besharam Rang के सपोर्ट पर उतरे हनी सिंह, बोले- पहले के लोग कम पढ़े -लिखे थे लेकिन...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 23, 2022, 09:35 PM IST

Pathaan Controversy: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के पहले गाने बेशर्म रंग को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस गाने को लेकर हनी सिंह ने रिएक्ट किया है। सिंगर ने गाने का सपोर्ट करते हुए कहा कि लोगों को इसे एंटरटेनमेंट के रूप में लेना चाहिए।

Pathaan Controversy: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग (Besharam Rang) विवादों में छाया हुआ है। फिल्म के पहले गाने को रिलीज हुए 10 दिन से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अभी भी लोग इसी गाने के बारे में बात कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस गाने को यूजर्स ने वलगर बताया है। कुछ लोगों का कहना है कि ये सब बस गाने की निगेटिव पब्लिसिटी के लिए है। गाने में कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है। इस गाने पर सेलेब्स से लेकर राजनेता तक अपनी राय दे चुके हैं। अब इस मामले में रैपर हनी सिंह (Honey Singh) ने रिएक्ट किया है।

honey singh

honey singh (credit pic: social media)

हनी सिंह ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि लोग अब पहले से ज्यादा सेंसिटिव हो गए है। पहले के समय से लोग चीजों को एंटरटेनमेंट की तरह लेते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं है। वो हर चीज को अपने दिल पर नहीं लेते थे। रहमान सर ने एक गाना गाया था, रुकमनी रुकमनी शादी के बाद क्या क्या हुआ। लोगों ने उस चीज को स्वीकार किया। लेकिन आज ऐसा नहीं है लोग जरूरत से ज्यादा सेंसिटिव हो गए हैं। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों है? इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट की तरह लेना चाहिए।

End of Feed