Honey Singh Millionaire India Tour 2025: देश के 10 शहरों में धमाका करेंगे हनी सिंह, नोट कर लें तारीखें

Honey Singh Millionaire India Tour 2025: मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हनी सिंह जल्द ही दिलजीत दोसांझ की तरह देशभर में धमाका करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि रैपर और सिंगर हनी सिंह का कॉन्सर्ट कब से शुरू होने वाला है।

Honey Singh Millionaire India Tour 2025: मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हनी सिंह जल्द ही दिलजीत दोसांझ की तरह देशभर में धमाका करने वाले हैं। बता दें हनी का हाल ही में म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ है। वहीं उनकी डॉक्यूमेंट्री 'हनी सिंह: फेमस' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। अब हनी सिंह जल्द ही देशभर में कॉन्सर्ट करने वाले हैं। आइए जानते हैं कि हनी सिंह का कॉन्सर्ट कब से शुरू होने वाला है।

Honey Singh Millionaire India Tour 2025

Honey Singh Millionaire India Tour 2025

हनी सिंह ने अपने आगामी टूर के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है, जिसे यो यो हनी सिंह मिलियनेयर इंडिया टूर कहा जा रहा है। 11 जनवरी को इंस्टाग्राम पर कलाकार ने टूर की तारीखों और शहरों की जानकारी दी है। यह टूर अगले महीने शुरू होने वाला है, जिसकी टिकट बिक्री आज दोपहर 2 बजे से शुरु हो गई है। 22 फरवरी को मुंबई से हनी सिंह के टूर शुरू होगा। वहीं 28 फरवरी को लखनऊ में हनी सिंह परफॉर्म करेंगे। 1 मार्च को दिल्ली में उनका कॉन्सर्ट है। 8 मार्च इंदौर और 14 मार्च को पुणे में परफॉर्म करेंगे। अहमदाबाद में 15 मार्च और बेंगलुरु 22 मार्च को। 23 मार्च चंडीगढ़ और 29 मार्च जयपुर में हनी सिंह का शो होगा। हनी सिंह का लास्ट टूर कोलकाता में 5 अप्रैल को होगा।

End of Feed