हनी सिंह ने मिलिंद गाबा संग मनाया करवाचौथ, फैन्स बोले- 'दोनों सदा सुहागन रहिए'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 10:34 PM IST

honey singh and milind gaba karva chauth 2022: इस साल कई ऐसे भी सेलिब्रिटीज हैं जो अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे। कई सितारे साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे हैं। इन्हीं में से एक मिलिंग गाबा हैं जो इस साल पहला करवा चौथ मनाने वाले हैं।

karva chauth 2022 funny video: करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। सुहागिन स्त्रियों के लिए यह व्रत बहुत अधिक महत्व रखता है। सुखी वैवाहिक जीवन, पति की दीर्धायु और सौभाग्य के लिए विवाहित महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ व्रत में महादेव, माता पार्वती, गौरी पुत्र गणेश और चंद्रमा की पूजा पूरे विधि विधान से करनी चाहिए तभी व्रत का पूर्ण फल मिलता है। इस साल कई ऐसे भी सेलिब्रिटीज हैं जो अपना पहला करवा चौथ मनाएंगे। कई सितारे साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे हैं। इन्हीं में से एक मिलिंग गाबा हैं जो इस साल पहला करवा चौथ मनाने वाले हैं।

Honey Singh and milind gaba

Honey Singh and milind gaba

इसी बीच बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें हनी सिंह अपने करीबी दोस्त मिलिंद गाबा के साथ करवा चौथ मना रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक पंजाबी गाना बज रहा है। वहीं यो यो हनी सिंह इस दौरान, मिलिंग गाबा की पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं मिलिंद भी इस वीडियो में बेहद खुश नजर आ रहे हैं। मिलिंद गाबा और हनी सिंह का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस पर फैन्स जमकर दोनों के मजे ले रहे हैं।

End of Feed