Holi 2024: पहली होली पर एक-दूजे के रंग में रंगे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, प्यार देख फैंस भी ले रहे हैं बलाएं

Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Celebrates First Holi Together: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और फिल्ममेकर जैकी भगनानी की शादी के बाद ये पहली होली है। इस खास मौके पर दोनों एक-दूजे के रंग में रंगे नजर आए। रकुल ने होली का वीडियो भी साझा किया है।

Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Celebrates First Holi Together: होली का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस त्योहार पर पूरे देश में धूम मची हुई है। बॉलीवुड सितारों की एक्साइटमेंट होली को लेकर तो सातवें आसमान पर है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और एक्टर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की शादी के बाद ये पहली होली है, जिसे दोनों साथ में मनाते नजर आ रहे हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो भी साझा किया है, जिसमें दोनों गुलाल में रंगे नजर आए।

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) का वीडियो देख फैंस भी उनकी बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में नजर आया कि पहले जैकी भगनानी अपनी पत्नी रकुल प्रीत सिंह को प्यार से गुलाल लगाते हैं। वहीं बाद में रकुल भी गुलाल अपने पति की नाक पर लगाती हैं। इस दौरान दोनों की खुशी देखने लायक रही। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "हमारी तरफ से आप लोगों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

End of Feed