Priyadarshan On Not Directing Hera Pheri 3: बॉलीवुड की फेमस कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' काफी समय से चर्चा में है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी के तीसरे पार्ट को लेकर फैन्स भी बेताब हैं। बीच में ऐसी खबरें सामने आई थी कि 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) को प्रियदर्शन डायरेक्ट करने वाले हैं। बाद में यह कन्फर्म हो गया कि फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन नहीं कर रहे हैं। जूम के साथ बात करते हुए अब खुद प्रियदर्शन ने बताया है कि उन्होंने 'हेरा फेरी 3' से दूरी क्यों बनाई? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Swara Bhasker ने दीपिका पादुकोण की 'Padmaavat' के जौहर विवाद पर दी सफाई, कही ये बात)
'हेरा फेरी 3' को डायरेक्ट ना करने की प्रियदर्शन ने बताई वजह (Pic Credit: Instagram)
'हेरा फेरी 3' ना डायरेक्ट करने की प्रियदर्शन ने बताई वजह
प्रियदर्शन ने अपने करियर में कई यादगार और कल्ट क्लासिक फिल्में बनाई है, जिनमें हेरा फेरी का नाम भी शामिल है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग करने का बड़ा खुलासा किया। जूम के साथ खास बातचीत में प्रियदर्शन ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि वह अपनी फिल्मों के सीक्वल खुद नहीं बनाते। उनके मुताबिक 'हेरा फेरी' की कहानी पहले पार्ट में एकदम कम्पलीट थी।
उन्होंने कहा कि उनके लिए 'हेरा फेरी' का पहला पार्ट एक ऐसी फिल्म थी, जिसने मैजिक क्रिएट किया। प्रियदर्शन को लगता है कि दूसरा पार्ट उस स्तर को बरकरार नहीं रख पाया और तीसरे पार्ट को लेकर भी उन्हें यही डर है कि कहीं वह फिल्म की विरासत को नुकसान न पहुंचा दें। प्रियदर्शन का मानना है कि अब इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की कोशिश कहीं न कहीं सिर्फ इसकी लोकप्रियता का फायदा उठाने जैसा हो सकता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Box office: 'हनुमान अंश' ने निकाली 'टॉक्सिक' की अकड़, Yash की फिल्म को दी मत)
बोमन ईरानी भी प्रियदर्शन की बात से हैं सहमत
प्रियदर्शन की बार बोमन ईरानी ने भी सहमति जताई, जो उस समय वहां मौजूद भी थे। बोमन ईरानी जल्द ही खोसला का घोसला 2 में नजर आएंगे, जो साल 2006 में आई फिल्म 'खोसला का घोसला' का सीक्वल है। बोमन ने कहा कि जब कोई फिल्म अपने समय में सफल होती है, तो उसके पीछे एक खास तरह का जादू होता है। उनका मानना है कि सिनेमा में उस जादू को दोबारा उसी तरह बनाना संभव नहीं होता। अभिनेता ने कहा कि वह प्रियदर्शन की बात से सहमत हैं।
