Swara Bhasker on Padmaavat Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर से साल 2018 में लिखे गए उस ओपन लेटर के बारे में सवाल किया गया, जो उन्होंने दीपिका पादुकोण स्टारर 'पद्मावत' देखने के बाद लिखा था। फिल्म के क्लाइमैक्स में दिखाए गए जौहर को लेकर स्वरा के कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों ने खूब ट्रोल किया गया। ऐसे में अब स्वरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर कर अपने बयान पर सफाई दी है। स्वरा का कहना है कि उनके शब्दों का गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी राय पर पहुंचने से पहले उनका पूरा वीडियो देखें। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगी इन दो कंटेस्टेंट्स की एंट्री, सामने आए नाम)
'पद्मावत' कमेंट पर स्वरा ने दी सफाई
स्वरा भास्कर ने कहा कि उनकी एक छोटी क्लिप वायरल हुई, जिसे गलत और झूठे तरीके से ट्रांसलेट किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने साफ किया कि उन्होंने रानी पद्मावती या किसी भी सती को कायर नहीं कहा। स्वरा ने कहा कि अगर लोग उन्हें ट्रोल करना चाहते हैं या उनको लेकर कुछ भी कहना चाहते हैं तो सही चीजों पर करें न कि गलत तरह से पेश की गई क्लिप के आधार पर। स्वरा भास्कर पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'महिलाओं को रेप के बाद भी जीने का अधिकार है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'रामायण पार्ट 1' के क्लाइमैक्स में होगी Sunny Deol की एंट्री, हनुमान के रूप में दिखेगी झलक)
'पद्मावत' के क्लाइमैक्स पर स्वरा ने किया था कमेंट
स्वरा ने अपने वीडियो में बताया कि ‘पद्मावत’ का क्लाइमैक्स देखते समय उनका क्या रिएक्शन था। उन्होंने कहा कि उनका बयान किसी सती या रानी पद्मावती को कायर बताने के लिए नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा था कि अगर भगवान न करे वह खुद कभी रेप की पीड़िता होतीं और जौहर जैसा कोई विकल्प उनके सामने होता, तो उन्हें यह सोचकर खुद को कायर महसूस होता कि उन्होंने अपनी जान नहीं ली। स्वरा ने अपनी बात को देश में रेप की घटनाओं और समाज में मौजूद मानसिकता से जोड़ते हुए कहा कि रेप एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुका है और हमें ऐसी सोच पर सवाल उठाने की जरूरत है।
स्वरा ने अपने बयान में महिलाओं की जिंदगी और उनके सम्मान को लेकर समाज की सोच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने एक हालिया गैंगरेप मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में ऐसी घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। अपने वीडियो के अंत में स्वरा भास्कर ने निर्भया का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि निर्भया ने अपने साथ हुई दरिंदगी के बाद जिंदगी के लिए संघर्ष किया था और उनमें जीने की इच्छा थी।
