बॉक्स ऑफिस

Hanuman Ansh Box office: 'हनुमान अंश' ने निकाली 'टॉक्सिक' की अकड़, Yash की फिल्म को दी मत

'Hanuman Ansh' Box office Day 26: नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने मंगलवार के दिन यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया है।

Image

'हनुमान अंश' के सामने 'टॉक्सिक' हुई फेल (Pics Credit: Instagram)

Hanuman Ansh’ Box Office Day 26: शोभिनव सत्या की फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म ने रिलीज के 26वें दिन एक बड़ा कारनामा किया है। मंगलवार को फिल्म ने भारत में करीब 8.50 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया। खास बात यह है कि 'हनुमान अंश' ने 26वें दिन यश की बिग बजट फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को पीछे छोड़ दिया। 'टॉक्सिक' ने रिलीज के सातवें दिन करीब 8.20 करोड़ रुपये नेट कमाए जबकि 'हनुमान अंश' की कमाई इससे ज्यादा रही। 'हनुमान अंश' ने 'टॉक्सिक' से 30 लाख रुपये का कलेक्शन ज्यादा किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगी इन दो कंटेस्टेंट्स की एंट्री, सामने आए नाम)

'हनुमान अंश' ने रचा इतिहास

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी ओपनिंग डे पर केवल 10 लाख रुपये की कमाई की थी। शुरुआत को देखकर ऐसा लग रहा था कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही फ्लॉप साबित होगी। हालांकि धीरे-धीरे फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा। दर्शकों के भरपूर प्यार की वजह से इसकी कमाई में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिली। खास बात यह है कि 'हनुमान अंश' ने 8.50 करोड़ रुपये की कमाई रिलीज के चौथे हफ्ते में की है।

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, 'हनुमान अंश' ने 25वें दिन तक भारत में 45.63 करोड़ रुपये नेट कमा लिए थे। 26वें दिन 8.50 करोड़ रुपये की कमाई के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 54.13 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 63.82 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Swara Bhasker ने दीपिका पादुकोण की 'Padmaavat' के जौहर विवाद पर दी सफाई, कही ये बात)

'टॉक्सिक' को चटाई धूल

'हनुमान अंश' के चौथे हफ्ते का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। इस मूवी ने साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को 7वें दिन में ही मात दे दी है। 7वें दिन फिल्म का कलेक्शन केवल 8.20 करोड़ रुपये रहा था। 'टॉक्सिक' का बजट 600 करोड़ रुपये है जबकि 'हनुमान अंश' को केवल 2 करोड़ रुपये में बनाया गया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article