Hera Pheri 3 Controversy: बॉलीवुड में किस्मत बड़ा रोल प्ले करती है। कभी-कभी कुछ मूवीज रातों-रात अनाउंस होकर चंद महीनों में रिलीज हो जाती हैं तो कुछ मूवीज थिएटर का मुंह देखने के लिए तड़प जाती हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर हेरा फेरी 3 दूसरी कैटेगिरी की मूवी लग रही है, जो सालों से बार-बार अनाउंस हो रही है लेकिन फ्लोर पर नहीं जा पा रही है। बीते दिनों अक्षय कुमार ने निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के साथ मिलकर हेरा फेरी 3 को फ्लोर पर लाने की कोशिश की थी लेकिन एक दफा फिर से ये रुकती दिख रही है क्योंकि निर्माता विजय वर्मा ने इस मूवी सीरीज पर दावा ठोका है और फिरोज नाडियाडवाला को कोर्ट में घसीट लिया है। (इसे भी पढ़ें: 'भारत में लोग न्यूड घूमते हैं...' न्यूड फोटोशूट विवाद मिलिंद सोमन का रिएक्शन, पुराने केस को लेकर भी की बात)
Image Source: Movie Poster
हेरा फेरी 3 को लेकर क्यों भिड़ पड़े हैं विजय वर्मा और फिरोज नाडियाडवाला
जब से ये खबर सामने आई है कि विजय कुमार ने हेरा फेरी सीरीज पर दावा ठोका है और कोर्ट पहुंच गए हैं तब से हर कोई हैरान है और सोच रहा है कि निर्माता तो फिरोज ही हैं तो ये विवाद क्यों हो रहा है? उनके लिए हम बता दें कि विजय कुमार ने दावा किया है कि उनकी कम्पनी सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के पास पूरी हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के राइट्स हैं ना कि फिरोज के पास। ओरिजनल हेरा फेरी 1989 में आई मलयालम रामजी राव स्पीकिंग पर आधारित थी। फिरोज ने इसको बनाने के लिए राइट्स खरीदे थे और 2000 में हेरा फेरी रिलीज की थी, जो सुपरहिट रही। इसके बाद उन्होंने साल 2006 में फिर हेरा फेरी बनाई, जिसकी इजाजत उन्होंने विजय से नहीं ली थी। विजय का कहना है कि उनकी टीम ने उस वक्त कोई एक्शन नहीं लिया और मामले को आया-गया कर दिया। हालांकि जब फिरोज ने हेरा फेरी 3 का ऐलान उनसे इजाजत लिए बिना किया तो उनका बैनर सेवेन आर्ट्स हरकत में आया और फिरोज को लीगल नोटिस भेजा। विजय के अनुसार, कोर्ट ने भी उनका साथ दिया है और कहा है कि हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के राइट्स उनके हैं। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 फेम आदित्य धर के साथ काम करने को तड़प रहे Shah Rukh Khan)कब तक बन पाएगी हेरा फेरी 3
हेरा फेरी 3 विवाद के मीडिया में उछलने के बाद हर कोई ये सवाल कर रहा है कि ये मूवी कब तक बनेगी? अगर बॉलीवुड इनसाइडर्स की मानें तो फिल्म हेरा फेरी 3 अब अनिश्चित काल के लिए थम गई है क्योंकि जब तक कोर्ट का फैसला नहीं आ जाता है तब तक कोई भी हेरा फेरी 3 को शुरू नहीं कर सकता है। ऐसा लग रहा है कि अक्षय कुमार का सपना थोड़ा और वक्त लेगा और दर्शकों को बाबू राव, श्याम और राजू को फिर से स्क्रीन पर देखने में थोड़ा वक्त लगेगा।
