Dharmendra को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते वक्त छलक पड़े हेमा मालिनी के जज्बात

Padma Awards 2026: एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने पद्म पुरस्कार 2026 समारोह में अपने दिवंगत पति और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की ओर से पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। इस दौरान वो काफी भावुक नजर आईं।

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति भवन में 25 मई को साल 2026 के पद्म अवार्ड दिए गए। इस खास मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को मरणोपरांत 'पद्म विभूषण' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हेमा मालिनी (Hema Malini) ने धर्मेंद्र की ओर से पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। इस दौरान की फोटोज सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-मैं अपनी पूरी जिंदगी कैसे गुजारूंगी...' सुबह-शाम धर्मेंद्र को याद करती हैं Hema Malini)

dharmendra award

धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण (pic credit-PIB )

धर्मेंद्र को मिला सम्मान (pic credit-PIB)

धर्मेंद्र को मिला सम्मान

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी पद्म पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने दिवंगत पति और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की ओर से पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। सिनेमा में शानदार योगदान के लिए धर्मेंद्र को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। इस खास मौके पर हेमा मालिनी पिंक कलर की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। उनके साथ बेटी अहाना देओल भी मौजूद थीं। जब समारोह में धर्मेंद्र का नाम पुकारा गया और हेमा मालिनी मंच पर सम्मान लेने पहुंचीं, तो वह काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और आंखों में आंसू लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ये सम्मान ग्रहण किया। इस दौरान उनकी बेटी अहाना देओल भी अपने पिता को याद कर भावुक हो गईं और रोती नजर आईं।

End of Feed