'1 हफ्ते पहले कॉल किया...' Nana Patekar की मौत से Hema Malini को लगा झटका

Hema Malini on Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। इस बीच हेमा मालिनी ने उन्हें याद करते हुए ऐसी बात कह दी है कि सभी लोग भावुक हो गए हैं।

Hema Malini on Nana Patekar: दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री से लेकर उनके चाहने वालों तक को झकझोर दिया है। उनके जाने से सिनेमा जगत में शोक की लहर है और कई सितारे उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने नाना पाटेकर को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग भावुक हो गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'अभिजीत दिपके के बहकावे में...' Manoj Muntashir ने बच्चों को दी ये नसीहत)

hema malini

हेमा मालिनी ने कही ये बात (pic credit-instagram)

हेमा मालिनी ने कही ये बात

दिग्गज एक्ट्रेस और राजनेता हेमा मालिनी ने नाना पाटेकर को लेकर एक भावुक बात साझा की है। हेमा मालिनी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि नाना से आखिरी बार बात करने का मौका चूकने का उन्हें अफसोस है। उन्होंने कहा, 'उन्होंने कुछ दिन पहले मुझे फोन किया था। करीब एक हफ्ते पहले भी उनका कॉल आया था, लेकिन मैं यात्रा कर रही थी, इसलिए फोन नहीं उठा पाई। आज जब उनके निधन की खबर सुनी, तो मैं हैरान रह गई। हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री ने एक महान अभिनेता को खो दिया है। वह खुद अभिनय की एक संस्था थे।'

End of Feed