Dharmendra Health Update: हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर अपडेट, कह दी ये बात

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने धर्मेंद्र को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है। इस दौरान एक्ट्रेस ने बड़ी बात कह दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) को लेकर ऐसी खबर सामने आई है कि जिससे फैंस टेंशन में आ गए हैं। उनको लेकर ये खबर सामने आई है कि एक्टर की तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक्टर को लेकर ये भी रिपोर्ट सामने आई थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। इस बारे में धर्मेंद्र की टीम ने साफ किया है कि वो वेंटिलेटर पर नहीं है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने धर्मेंद्र को लेकर हेल्थ अपडेट दिया है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर....

Dharmendra Health Update

pic credit-Hema Malini instagram

हेमा मालिनी ने कही ये बात

बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र के मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती होने से फैंस चिंतित हो गए हैं। इश बीच उनकी पत्नी हेमा मालिनी हॉस्पिटल पहुंचती दिखीं। इससे उनकी सेहत को लेकर अफवाहें तेज हो गईं, जिसके बाद परिवार ने स्थिति साफ की। वेंटिलेटर पर होने की अफवाहों के बाद हेमा मालिनी ने सच बताया। एचटी सिटी से बातचीत में हेमा ने कहा, 'हम उनकी जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।' वहीं सनी देओल की टीम ने भी अफवाहें खारिज कीं। धर्मेंद्र को लेकर लोग ये दावा कर रहे थे कि वो वेंटिलेटर पर है। इसपर सनी देओल की टीम ने ईटाइम्स से कहा, 'हमेशा की तरह अफवाहें हैं, सर ठीक हो रहे हैं। ऑब्जर्वेशन में हैं। चिंता की कोई बात नहीं।

End of Feed