कांग्रेस का हाथ छोड़ BJP में शामिल हुए शेखर सुमन, हीरमंडी एक्टर ने किया दूसरी राजनीतिक पारी का आगाज

  • Authored by: अभय
  • Updated May 7, 2024, 01:08 PM IST

Shekhar suman Join BJP: वेब सीरीज 'हीरामंडी' में धमाल मचाने वाले शेखर सुमन अभी हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। शेखर सुमन का इस से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Shekhar suman Join BJP: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शेखर सुमन (Shekhar Suman) इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' शेखर सुमन ने कुछ ऐसे सीन्स दिए हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। कुछ इसको लेकर शेखर सुमन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए, तो वहीं कुछ ने एक्टर को खूब ट्रोल किया। अब इन सब के बीच शेखर सुमन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शेखर सुमन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है।

Shekhar suman Join BJP

Instagram

भाजपा में शामिल हुए शेखर सुमन

बॉलीवुड में एक्टिंग से धमाल मचाने वाले शेखर सुमन अब एक राजनेता हो गए हैं। मंगलवार के दिन शेखर सुमन भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। शेखर सुमन भाजपा में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आ गए हैं। शेखर सुमन की भाजपा में शामिल होते एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कोई शेखर सुमन के इस कदम को ठीक बता रहा है, तो कुछ यूजर्स शेखर सुमन के दोबारा पॉलिटिक्स में कदम रखने के निर्णय को गलत ठहराता हुआ नजर आया। भाजपा में शेखर सुमन के शामिल होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टर साल 2024 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ सकते हैं, लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

End of Feed